Site icon NewSuperBharat

कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने गांव डाँगरा में भगत धन्ना जयंती कार्यक्रम में शिरकत की

टोहाना / 23 अप्रैल / न्यू सुपर भारत

हरियाणा के पंचायत एवं विकास मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने रविवार को गांव डाँगरा में गुरु धन्ना भगत जयंती कार्यक्रम में शिरकत कर उन्हें याद किया। कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि वर्तमान आधुनिकता के युग में भी भगत धन्ना की भक्ति को सर्वाेत्तम माना जाता है। उन्होंने ग्रामीणों से भगत धन्ना द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि भगत धन्ना जी किसान प्रिय और गो भगत थे।

उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन भगवान श्री कृष्ण जी की भक्ति में लगा दिया था। सिर्फ भगत धन्ना जी ही ऐसे भगत थे जिनको श्री कृष्ण जी साक्षात रूप में दर्शन देते थे तथा जो भी वह मांगते थे उनको उसी समय प्रदान कर दिया जाता था। गुरु ग्रंथ साहिब में भक्त धन्ना जी की वाणियां दर्ज है, जिसमें उन्होंने भक्ति, प्रेम आपसी भाईचारा, दान-त्याग-तपस्या का वर्णन किया गया है।

Exit mobile version