टोहाना / 23 अप्रैल / न्यू सुपर भारत
भगवान श्री परशुराम जयंती अवसर पर टोहाना के संगम रोड भगवान परशुराम मंदिर और जाखल ब्राह्मण धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित कर भगवान परशुराम को नमन कर याद किया गया। इन समारोह में हरियाणा के विकास एवम् पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कैबिनेट मंत्री ने भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती की इलाके वासियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि महापुरूषों के जन्मदिवस से प्रेरणा मिलती है। भगवान श्री परशुराम के जीवन से हमें यह प्रेरणा मिलती है कि हमें अन्याय के खिलाफ लड़ाई लडऩी चाहिए और माता-पिता की सेवा करते हुए उनकी आज्ञा का पालना करना चाहिए। कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि शस्त्र विद्या के महान गुरु, भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम सत्य और धर्म की रक्षा करने की प्रेरणा देते हैं।
उन्होंने समाज को संगठनात्मक शक्ति का आधार प्रदान किया। उनके जीवन से हमें नैतिक मूल्यों की रक्षा करते हुए राष्ट्रीय सम्मान के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा मिलती है। अपने तप व पराक्रम से समाज में समता और न्याय की स्थापना करने वाले भगवान परशुराम के आदर्श युगों-युगों तक मानवजाति की प्रेरणा का केंद्र रहेंगे।उन्होंने युवा पीढ़ी को आह्वान किया कि वे भगवान श्री परशुराम के जीवन से सीख ले और उनके दिखाए मार्ग पर चले।उन्होंने कहा कि आज हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि समाज उत्थान के लिए उनके विचार को आगे बढाएं। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम किसी एक समाज के नहीं हैं, बल्कि सभी समाज में पूजनीय हैं। उनके जीवन से हमें बड़ी शिक्षा मिलती है।
उनका लक्ष्य हमेशा निर्बलों की रक्षा करना रहा। आज भी भगवान परशुराम की शिक्षाएं समाज को रास्ता दिखा रही हैं। उन्होंने हमेशा वैदिक धर्म की पालना के लिए तथा धर्म पताका को उंचा रखने के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में हम सभी को उनसे प्रेरणा लेकर अपने समाज के उत्थान और एकजुट होने का संकल्प लेना चाहिए।