Site icon NewSuperBharat

इंटरनेट पर छाया विलुप्त हो रहे काले गिद्ध का वीडियो, विशाल आकार देखकर छूट जाएंगे पसीने

07 अगस्त / न्यू सुपर भारत /

एक विशाल गिद्ध का वीडियो काफी देखा जा रहा है। ये एक काले रंग का गिद्ध है, जिन्हें सिनेरियस गिद्ध के नाम से जाना जाता है। ये वीडियो चिड़ियाघर का है, जिसे इस खतरनाक पक्षी के पिंजड़े के करीब से शूट किया गया है। इस वायरल क्लिप में गिद्ध को पिंजड़े के अंदर घूमते देखा जा सकता है और उसका विशाल आकार को देखकर लोग हैरान हैं। उसकी बड़ी-बड़ी आंखें, नुकीली चोंच, पंखों से घिरी गर्दन और मजबूत पंजे काफी करीब से नजर आ रहे हैं। इस विशाल पक्षी का इतना करीब से शूट किया गया वीडियो अपने आप में अनोखा और अविश्वसनीय है।

Exit mobile version