October 24, 2024

ऊर्जा मंत्री ने कुंजा मन्त्रालियो में 106 परिवारों वितरित किए निःशुलक gas connections

0

नाहन / 4 जून / न्यू सुपर भारत

बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने आज पावंटा विधानसभा क्षेत्र के कुंजा मन्त्रालियो में 106 परिवारों को मुख्यमंत्री गृहणीसुविधा योजना के तहत  निशुलक गैस कनेशनवितरित  किए। उन्होने बताया की जिनलाभर्थियों को मुफ्त गैस सिलेंडर प्राप्त हुए है उन्हें इस वित्त वर्ष में दोअतिरिक्त रिफिल सरकार की तरफ से मुफ्त में दिए जाएंगे।

उन्होनें बताया की  पावंटासाहिब विधानसभा क्षेत्र में अब तक  कुल 5964परिवारों को निःशुलक गैस कनेशन वितरित  किये जाचुके है।उन्होनेंबताया की  पांवटा साहिब में यमुना तट पर0.6 हेक्टेयर भूमि पर लगभग 20 लाख की लागत से यमुना वन विहार पार्क का निर्माणकिया गया है आज इस पार्क में हरी यमुना संस्था द्वारा कृष्ण भगवान की मूर्ति कीस्थापना की गई। इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि देश की नदियोंको रखना हम सभी की ज़िम्मेदारी है। केंद्र तथा प्रदेश सरकार ने नदियों को स्वच्छरखने में बहुत से कार्यक्रम आयोजित किए है।  

  उन्होंने यमुना वन विहार पार्क के लिए 10 लाखकी अतिरिक्त राशि देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस पार्क के रख रखाव केलिए एक माली नियुक्त किया जाएगा तथा उस माली के रहने के लिए एक कमरे का भी निर्माणकिया जाएगा उन्होंने कहा कि ट्यूबवेल भी स्थापित किया जाएगा जिससे पार्क में पीनेके पानी तथा सिंचाई की व्यवस्था हो पाएगी । उन्होंने पार्क में अतिरिक्त लाइटों कीशीघ्र व्यवस्था करने का आश्वासन भी दिया।

 उन्होंनेने कहा कि मुख्यमंत्री हिमकेयर, सहारा योजना, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना,मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना, शगुन जैसी योजनाएं प्रदेश के जरूरतमंद परिवारों कीआवश्यकताओं की पूर्ति में सहायक सिद्ध हो रही हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकारने सामाजिक सुरक्षा पेंशन में उल्लेखनीय वृद्धि की है और बिना आय सीमा केवृद्धावस्था पेंशन प्राप्त करने की आयु सीमा को पहले 80 वर्ष से घटाकर 70वर्ष और अब 60 वर्ष कर दिया गया है।

चालू वित्त वर्ष के दौरानजरूरतमंद लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने पर 1300 करोड़ रुपये कीराशि व्यय की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरणऔर उनके उत्थान पर विशेष बल दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने इसवर्ष के जुलाई माह से हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को बसकिराए में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान करने और घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को प्रतिमाह125 यूनिट निःशुल्क बिजली प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेशसरकार ने राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क पेयजल उपलब्ध करवाने का भी निर्णयलिया है। प्रदेश सरकार ने विभिन्न पैरा कार्यकर्ताओं के मानदेय में भी रिकॉर्ड वृद्धिकी है।इसकेपश्चात ऊर्जा मंत्री ने मानपुर देवड़ा गोरखूवाला खोड़ोवालाबूड़ में सुना जनसमस्याएं सुनी और उनका मौके पर निराकरण भी किया।

इसअवसर पर  भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता,पंचायत समिति अध्यक्ष हितेन्द्र कुमार, नगर पालिका उपाध्यक्ष ओम प्रकाश कटारिया, अध्यक्षभारतीय जनता युवा मोर्चा पाँवटा साहिब चरणजीत चौधरी, तहसीलदार वेद प्रकाशअग्निहोत्री, अधिशाषी अभियंता विधुत बोर्ड अजय चौधरी, डी.एफ.ओ. वनविभाग कुनाल अंग्रिश, अध्यक्ष चौम्बर ऑफ कॉमर्स सतीश गोयल सहित अन्य गणमान्य व्यक्तिउपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *