Site icon NewSuperBharat

जन सम्मान रैली में फतेहाबाद से हजारों की भीड़ पहुंचने पर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र लेगा ने किया धन्यवाद

फतेहाबाद / 10 दिसंबर / न्यू सुपर भारत

जननायक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र लेगा ने जननायक जनता पार्टी के पांचवें स्थापना दिवस पर जिला भिवानी में आयोजित जन सम्मान रैली में फतेहाबाद से हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं और नागरिकों के पहुंचने का धन्यवाद किया है। जिलाध्यक्ष श्री  लेगा ने कार्यकर्ताओं और आम लोगों का धन्यवाद किया कि उन्होंने इस भिवानी रैली में जिला की बड़ी संख्या में अपनी हाजिरी दर्ज करवाई है।

उन्होंने जिला भिवानी में आयोजित हुई जन सम्मान रैली को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि जननायक जनता पार्टी ने अपनी पूर्व रैलियों के रिकॉर्ड तोड़े है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सबसे बड़ी रैली आयोजित हुई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के उप मुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला ने गठबंधन सरकार के दृष्टिकोण को रखा है। गठबंधन सरकार ने जो काम किए है, उनकी बदौलत पार्टी ने मजबूती हासिल की है। उन्होंने कहा कि जननायक जनता पार्टी के कार्यकर्ता जमीन से जुड़े हैं और लोगों के बीच रहकर उनके मुद्दे और समस्याओं को हल करवाते हैं। इसी का परिणाम है कि पार्टी में लोगों की आस्थाएं बढ़ी है।

उन्होंने कहा कि जननायक जनता पार्टी ने जो वायदे जनता से किए थे, वह वायदे पार्टी नेतृत्व पूरा करेगा। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला के दिशा निर्देश में सरकार में शामिल पार्टी ने आमजन के हितों के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भिवानी रैली के बाद पार्टी और अधिक मजबूती से लोगों के बीच जाएगी और जनहित के मुद्दों को पूरा करेंगे।
फोटो संलग्र है। जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री सुरेंद्र लेगा।

Exit mobile version