श्यामा शर्मा के निधन पर शोक प्रकट

श्यामा शर्मा
धर्मशाला, 21 सितम्बर / न्यू सुपर भारत न्यूज़–
कांगड़ा-चम्बा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के सांसद किशन कपूर ने हिमाचल की पूर्व मंत्री श्यामा शर्मा के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि 1977 में आपातकाल के बाद हिमाचल में बनी पहली गैर-कांग्रेसी सरकार में मंत्री रहीं श्यार्मा शर्मा ने जीवन पर्यंत निम्न वर्ग के लोगों के अधिकारों की पैरवी की। वे प्रदेश की लोकप्रिय महिला नेताओं में से एक थीं। उनके निधन से हिमाचल को गहरी क्षति पहुंची है जिसकी पूर्ति सम्भव नहीं है। ईश्वर दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करे।