Site icon NewSuperBharat

उप मुख्यमंत्री की चाची कांन्ता अग्निहोत्री का निधन

ऊना / 30 दिसम्बर / न्यू सुपर भारत

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की चाची कांता अग्निहोत्री का वीरवार 29 दिसंबर को सांय निधन हो गया। उनके निधन का समाचार सुनते ही उपमुख्यमंत्री इस दिन देर रात अपने पैतृक गांव गोंदपुर जयचंद पहुंचे। कांता अग्निहोत्री का अन्तिम संस्कार 30 दिसम्बर को गांव गोदपुर जयचंद में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, परिजनों व क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में किया गया।इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण, अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ अमित कुमार शर्मा, एसपी ऊना अर्जित सेन, विभिन्न विभागों के अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

Exit mobile version