Site icon NewSuperBharat

नालागढ़ विधानसभा सीट पर जीती कांग्रेस

नालागढ़ / 13 जुलाई / न्यू सुपर भारत ///

हिमाचल प्रदेश की तीनों विधानसभा सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। नालागढ़ विधानसभा सीट से भी नतीजे सामने आ चुके हैं। नालागढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस के हरदीप सिंह बाबा ने जीत हासिल की। हरदीप सिंह बाबा 8990 मतों के अंतर से जीते हैं। कांग्रेस प्रत्याशी हरदीप सिंह बाबा ने भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर को 8990 मतों से हराया।

नालागढ़ विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी हरप्रीत सैनी को 13025 मत पड़े। निर्दलीय प्रत्याशी हरप्रीत सैनी 21583 मतों से हरे हैं.
कांग्रेस प्रत्याशी हरदीप सिंह बाबा को 34608 मत जबकि भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर को 25618 मत पड़े। कांग्रेस ने नालागढ़ विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की जबकि भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों में से कांग्रेस ने दो सीटों नालागढ़ विधानसभा सीट और देहरा विधानसभा सीट पर दर्ज की जबकि भाजपा ने हमीरपुर विधानसभा सीट पर जीत हासिल की है।

♦️ हमीरपुर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा की जीत
https://www.newsuperbharat.com/bjp-candidate-ashish-sharma-wins-on-hamirpur-assembly-seat/

Exit mobile version