कांग्रेस हाईकमान ने इन्हें अहम जिम्मेदारी दी। कांग्रेस हाईकमान ने बड़ा फैसला लिया है। बता दें की मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवेन्द्र नेगी को कांग्रेस आलाकमान ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के साथ इंदौर, जिला देवास का को-ऑडिनेटर नियुक्त किया है। देवेन्द्र नेगी की कार्यकुशलता को देखते हुए कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
आपको बता दें कि देवेंद्र नेगी की कमल नाथ से काफी पुरानी दोस्ती है और दोनों के बीच काफी मजबूत रिश्ता है। इससे पहले भी, देवेन्द्र नेगी ने कमल नाथ के लोकसभा चुनाव के दौरान कई बार मध्य प्रदेश का दौरा किया था और वर्तमान में हिमाचल की राजनीतिक संगठन में जिला व प्रदेश पदाधिकारी हैं।
वहीं राजा वीरभद्र सिंह की सरकार में पर्यटन, परिवहन एवं कमल नाथ के केंद्रीय परिवहन मंत्री रहते भारत सरकार में परिवहन मंत्रालय में हाई पावर कमेटी में नॉन ऑफिशियल सदस्य अपनी सेवाएं दे चुके हैं।किरतपुर मनाली फोरलेन कमलनाथ व देवेंद्र नेगी की जुगलबंदी से धरातल पर उतारा गया था। नेगी ने इस अहम जिम्मेदारी के लिए कांग्रेस हाईकमान, मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी रणजीत सिंह सुरजेवाला सह प्रभारी संजय दत्त का आभार व्यक्त किया है।