Site icon NewSuperBharat

CM सुक्खू का हरियाणा में चुनाव प्रचार,बोले PM के फैक्ट सही नहीं

शिमला / 02 अक्तूबर / न्यू सुपर भारत /

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा के पंचकूला में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि पीएम हरियाणा में हिमाचल की बात करते हैं, लेकिन उनके तथ्यों में सच्चाई नहीं है।

पूर्व भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना

सीएम सुक्खू ने पूर्व भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि उन्होंने चुनावी समय में 5000 करोड़ रुपए की मुफ्त रेवड़ियां बांटीं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि टैक्स पेयर को 125 यूनिट बिजली मुफ्त दी गई है। उन्होंने बताया कि जनता ने फिर भी बीजेपी को सत्ता से बाहर कर दिया।

कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां गिनाई

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) को बहाल किया और 20 महीनों में 10 में से 5 गारंटियां पूरी की। महिलाओं को इंदिरा गांधी सुख समृद्धि योजना के तहत 1500 रुपए दिए जा रहे हैं।

केंद्र से मदद नहीं मिलने का आरोप : उन्होंने कहा कि हिमाचल में आई भीषण आपदा के बावजूद राज्य को केंद्र से मदद नहीं मिली। राज्य सरकार ने 23 हजार परिवारों को बिना केंद्रीय मदद के बसाया।

ऑपरेशन लोटस का जिक्र : मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हिमाचल की सरकार को गिराने के लिए ऑपरेशन लोटस चलाया गया। उन्होंने जनसभा में लोगों से चंद्र मोहन के पक्ष में वोट देने की अपील की।

पीएम मोदी के हमलों का जवाब

प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में हरियाणा की जनसभाओं में हिमाचल सरकार पर हमले किए थे, जिसे सुक्खू ने जनसभा में जवाब दिया।

पूरा वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें :-

कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति

इस दौरान सीएम सुक्खू के साथ हिमाचल कांग्रेस के कई विधायक जैसे राम कुमार चौधरी, केवल सिंह पठानिया, विनोद सुल्तानपुरी, सुदर्शन सिंह बबलू और सुरेश कुमार भी उपस्थित रहे।

पूरा वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें :-

Exit mobile version