December 22, 2024

CM सुक्खू समेत आनंद शर्मा, विक्रमादित्य, विनोद सुल्तानपुरी ने राधा स्वामी सत्संग व्यास के डेरा प्रमुख से की मुलाकात

0

शिमला / 5 मई / न्यू सुपर भारत ///

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांगड़ा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने रविवार को परौर में राधा स्वामी सत्संग परिसर में डेरा प्रमुख महाराज गुरिंदर सिंह से मुलाकात की और आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, ”आज कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी आनंद शर्मा जी, मंडी से विक्रमादित्य सिंह जी और शिमला से विनोद सुल्तानपुरी ने सत्संग व्यास के डेरा प्रमुख राधा स्वामी बाबा जी से मुलाकात की” आशीर्वाद प्राप्त किया और सत्संग में भाग लिया। हमारे गुरुओं का आशीर्वाद हमें सदैव देश और जनता के लिए कड़ी मेहनत करने की ऊर्जा देता है।

आपको बता दें कि 71 वर्षीय आनंद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के करीबी हैं। सुक्खू को राष्ट्रीय राजनीति में आगे बढ़ाने में आनंद शर्मा की अहम भूमिका मानी जाती है. कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा को हिमाचल प्रदेश लोकसभा चुनाव के लिए कांगड़ा विधानसभा सीट से पार्टी का उम्मीदवार घोषित करके एक बड़ा दांव खेला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *