Site icon NewSuperBharat

मुख्यमंत्री ने गिरिराज का कैलेंडर-2020 जारी किया

शिमला / 31 दिसम्बर / एन एस बी न्यूज़



मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज हिमाचल प्रदेश सरकार का साप्ताहिक गिरिराज कैलेंडर-2020 जारी किया है। इस कैलेंडर में जिला लाहौल-स्पीति की प्रसिद्ध चंद्रताल झील का मनोरम दृश्य दर्शाया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गिरिराज साप्ताहित एक ऐसा समाचार पत्र है जो प्रदेश के लोगों को राज्य सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों के अतिरिक्त प्रदेश की रीतिरिवाजों और परम्पराओं की जानकारी भी प्रदान करता है।
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के निदेशक हरंबद सिंह ब्रसकोन, वरिष्ठ संपादक गिरिराज विनोद भारद्वाज और संपादक वेद प्रकाश सहित अन्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Exit mobile version