Site icon NewSuperBharat

विधानसभा उपाध्यक्ष को मिली पीएचडी की उपाधि

चंबा/ 16 नवम्बर / न्यू सुपर भारत न्यूज़ :

विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज को पीएचडी की उपाधि मिली है। ये उपाधि उन्हें समाजशास्त्र विषय में सिंघानिया विश्वविद्यालय राजस्थान द्वारा प्रदान की गई। विश्वविद्यालय द्वारा 17 नवंबर को इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी गई है। विधानसभा उपाध्यक्ष ने इसी विषय में एमफिल की उपाधि सिक्किम मणिपाल विश्वविद्यालय से हासिल की थी। 

गौरतलब है कि विधानसभा उपाध्यक्ष ने अपनी स्नातक तक की पढ़ाई राजकीय महाविद्यालय चंबा से हासिल करने के बाद जम्मू विश्वविद्यालय से बीएड की उपाधि  भी प्राप्त की थी। जबकि स्नातकोत्तर की डिग्री हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से ली। विधानसभा उपाध्यक्ष का पीएचडी की उपाधि के लिए विषय जल विद्युत परियोजनाओं का सामाजिक- आर्थिक प्रभाव था। विधानसभा उपाध्यक्ष का स्कूल और कॉलेज में कुछ वर्ष तक अध्यापन का  अनुभव रहा है और वे गैर सरकारी संगठन से भी जुड़े रहे।———

Exit mobile version