September 27, 2024

चेयरमैन सुभाष बराला ने ट्यूरिज्म अधिकारियों के साथ बैठक कर हरियाणा में ट्यूरिज्म की संभावनाओं बारे किया विचार विमर्श

0

फतेहाबाद / 16 सितंबर / न्यू सुपर भारत


हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला ने हरियाणा में ट्यूरिज्म को बढ़ाने के लिए अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया और दिल्ली के साथ लगते हरियाणा में ट्यूरिज्म की संभावनाओं पर विचार किया। नई दिल्ली हरियाणा भवन में अधिकारियों के साथ विचार विमर्श करते हुए चेयरमैन सुभाष बराला ने राज्य में ट्यूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे कार्यों बारे कहा कि हरियाणा में इस क्षेत्र में अनेक संभावनाएं है।

हरियाणा दिल्ली की सीमा के साथ लगता है। दिल्ली के साथ हरियाणा की बेहतर कनेक्टिविटी की वजह से यहां पर्यटन की अपार संभावना है। विभाग हरियाणा में पर्यटन के लिए चिन्ह्ति स्थानों का व्यापक प्रचार प्रसार करें। दिल्ली के साथ लगते क्षेत्र का हमें पर्यटन के रूप में लाभ लेना चाहिए।


उन्होंने कहा कि सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड द्वारा सरस्वती तीर्थ पिहोवा को विकसित किया जा रहा है। पिहोवा सरस्वती तीर्थ के पास सरस्वती पार्क बनाया जा रहा है। इसका सौंदर्यकरण और ऐतिहासिक महत्व अपने आप में अनूठा है। कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा भी ऐतिहासिक धरोहरों बारे अनेक विकासत्मक कार्य किए गए है।

कुरूक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर, ज्योतिसर, 48 कोस क्षेत्र के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का पर्यटन विभाग प्रचारित व प्रसारित करें, ताकि लोग इनको देखने आ सके। हरियाणा की प्राचीन संस्कृति यहां की वेशभूषा, खानपान दुनिया में अनूठी है।

हरियाणवी संस्कृति के दर्शन बारे भी लोग अपने ज्ञान में वृद्धि करने आ सकते हैं। हरियाणवी लाइफ स्टाइल से लोगों को रूबरू करवाने के लिए हरियाणा पर्यटन विभाग को आगे बढऩे का निर्णय लेकर काम करना चाहिए। हरियाणा में अनेक ऐसे फार्म हाउस है, जहां फिल्मों की सूटिंग और टीवी सीरियलों का निर्माण हुआ है। विभाग इन हरियाणवी संस्कृति को पर्यटन की दृष्टि से प्रोत्साहित करें। चेयरमैन सुभाष बराला ने कहा कि मोरनी में एडवेंचर स्पोर्ट्स, सिधू घाटी के पुरातत्व स्थल राखीगढ़ी आदि को भी प्रचारित-प्रसारित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *