Site icon NewSuperBharat

ओम प्रकाश नायक और हुकम सिंह जिला भाजपा महामंत्री मनोनित


सुंदरनगर / 22 दिसम्बर / एन एस बी न्यूज़

भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक जिला सुंदरनगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दलीप ठाकुर ने अपनी कार्यकारिणी करा विस्तार किया है। उन्होंने जिला कार्यकारिणी में सुंदरनगर के ओम प्रकाश नायक और नाचन के हुकम सिंह को महामंत्री मनोनीत किया है। जानकारी देते हुए दलीप ठाकुर ने बताया जिला की शेष कार्यकारिणी का भी जल्द विस्तार किया जाएगा। इधर, सुंदरनगर के ओम प्रकाश नायक को जिला का महामंत्री मनोनित करने से भाजपा कार्यकर्ताओं में भी खुशी की लहर है। मंडल भाजपा सुंदरनगर के अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, महामंत्री जितेंद्र शर्मा, भाजयुमो के जिवा अध्यक्ष मुकेश चंदेल, महामंत्री घनश्याम वर्मा, पूर्व मिडिया प्रभारी सुरेंद्र पाल, नगर परिषद अध्यक्ष पूनम शर्मा, उपाध्यक्ष दीपक सेन, भाजपा मिडिया प्रभारी महेंद्र ठाकुर, अनिल गुलेरिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष चिंता डोगरा और महामंत्री पूजा वालिया ने ओम प्रकाश नायक की नियुक्ति पर भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सांसद रामस्वरुप शर्मा व विधायक राकेश जंवाल का आभार जताया है। 

Exit mobile version