Site icon NewSuperBharat

प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाएगी महिला मोर्चा: धनेश्वरी

सोलन / 24 दिसम्बर / एन एस बी न्यूज़


प्रदेश सरकार की दो वर्षीय उपलब्धियों को लेकर शिमला के रिज मैदान में 27 दिसंबर को होने वाली जन आभार रैली को सफल बनाने को लेकर  मंगलवार को महिला मोर्चा की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष धनेश्वरी विशेष रूप से मौजूद रही। उन्होंने  शिमला की आभार रैली  में महिलाओं कार्यकर्ताओं से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आहवान किया। उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करने की बात कही। 

बैठक में सोलन जिला से एक हजार महिला कार्यकर्ताओ के जन आभार रैली में शामिल होने का लक्षय रखा गया। बैठक में  प्रदेश महामंत्री भारती, प्रतिभा बाली, रशिम धर सूद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, रितु सेठी प्रदेश प्रवक्ता भाजपा, रिया शर्मा, शीला, राकेश, सोमा ठाकुर, शीला कौशल,राज कौशल, शकुंतला,सुलक्षना जी , विमला जी आदि ने भाग लिया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी नरेश गांधी ने दी।

Exit mobile version