Site icon NewSuperBharat

हमीरपुर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा की जीत

हमीरपुर / 13 जुलाई / न्यू सुपर भारत ///

हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं।हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए। तीन विधानसभा सीटों में से कांग्रेस ने दो पर जीत हासिल की जबकि भाजपा ने एक सीट पर जीत दर्ज की। हमीरपुर विधानसभा सीट से भाजपा ने जीत दर्ज की है।

हमीरपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा 1571 मतों से विजय रहे है। भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा को 1571 मतों से पराजित किया। भाजपा के आशीष शर्मा को 27041 मत जबकि कांग्रेस की डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा को 25470 मत पड़े। आशीष शर्मा ने 1571 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

Exit mobile version