February 22, 2025

मुख्यमंत्री से 18 नव निर्वाचित भाजपा मंडलाध्यक्षों ने भेंट की

0

धर्मशाला  / 13 दिसम्बर / एन एस बी न्यूज़


कांगड़ा-चम्बा संसदीय क्षेत्र के 18 भाजपा मंडलों के नव निर्वाचित मंडलाध्यक्षों ने आज धर्मशाला स्थित विधानसभा परिसर, तपोवन में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भेंट की।
मुख्यमंत्री ने निर्वाचित मंडलाध्यक्षों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में भाजपा इन मंडलों में और सशक्त होकर उभरेगी। उन्होंने मंडलाध्यक्षों से सभी पार्टी कार्यकत्र्ताओं से समन्वय के साथ कार्य करने का आग्रह किया ताकि पार्टी को जमीनी स्तर पर और सुदृढ़ किया जा सके।
इस अवसर पर भाजपा के राज्य अध्यक्ष सतपात सिंह सत्ती, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार, पूर्व सांसद कृपाल परमार, संगठन महामंत्री पवन राणा, कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री प्रियव्रत शर्मा, चम्बा ज़िला के संगठन अध्यक्ष योगराज, नूरपुर के अध्यक्ष रमेश राणा, कांगड़ा के अध्यक्ष चन्द्र भूषण नाग और पालमपुर के अध्यक्ष हरी दत्त शर्मा भी उपस्थित थे।
.0.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *