Site icon NewSuperBharat

8 जनवरी को शुरू होगी भड़वार कब्बड़ी लीग

 युवाओं को नशे से दूर रखना क्लब का उद्देश्य                                                                                                                                     नूरपुर / 24 दिसम्बर /  (पंकज )  –

न्यू रोहित रामलीला क्लब भड़वार के सौजन्य से हर वर्ष की तरह  इस वर्ष भी 8 जनवरी से 14 जनवरी तक भड़वार कब्बड़ी लीग ( बीकेएल) का आयोजन  किया जा रहा हैं। आयोजन समिति अनुसार लड़कों की टीम ज़िला कांगड़ा की टीमें व लड़कियों की टीम में हिमाचल व पंजाब की टीमें भाग ले सकेंगी । प्रतियोगिता का फाईनल मुकाबला 14 जनवरी को खेला जायेगा जिसमे विधायक राकेश पठानीया मौजूद रहेंगे।

लड़कों ओर लड़कियों की विजेता ओर उप विजेता टीमों को क्रमश:- 21000-11000, 5100-3100 रूपये की राशी ओर ट्रॉफी भेंट की जायेगी। आयोजन समिति अनुसार इस प्रतियोगिता का मुख्य लक्ष्य युवायों को नशों से दूर रखना ओर उनका ध्यान खेलों की तरफ आकर्षित करना है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमें 5 जनवरी तक मोबाइल नंबर  80913-71200 व 98165-58871 पर अपनी टीमों का पंजीकरण करवा सकती है। 

Exit mobile version