September 27, 2024

नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष का पूर्व विधायक कौशिक ने किया अभिनंदन *** पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने कहा – मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ता भाजपा की जनहितकारी नीतियों को पहुंचाएंगे जन-जन तक *** कौशिक बोले, समाज के हर वर्ग के लिए लाभकारी है मनोहर बजट

0

बहादुरगढ़ / 12 मार्च  / न्यू सुपर भारत

पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता नरेश कौशिक ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए भाजपा कार्यकर्ता सुदृढ़ नींव बनकर सशक्त इमारत खड़ी कर रहे हैं। सरकार अंत्योदय की भावना से काम करते हुए जनहित में कदम बढ़ा रही है और पार्टी कार्यकर्ता जन-जन को जागरूक करते हुए लोगों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

पूर्व विधायक कौशिक शुक्रवार को अपने कार्यालय में भाजपा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों के स्वागत समारोह में उन्हें सम्मानित करते हुए बोल रहे थे। कौशिक ने मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल, प्रदेश संगठन प्रभारी विनोद तावड़े, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, संगठन मंत्री रविंद्र राजू व जिलाध्यक्ष विक्रम कादियान का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा व ईमानदारी से पार्टी की मजबूती के लिए जन योजनाओं को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करवाने में अपना योगदान देंगे। 

बहादुरगढ़ भाजपा कार्यालय झज्जर रोड़ पर स्वागत कार्यक्रम में पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का अभिनंदन करते हुए संगठन की मजबूत कड़ी के रूप में जुडऩे पर खुशी जताई। कौशिक ने बहादुरगढ़ विधानसभा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष बहादुरगढ़ शहरी मंडल अध्यक्ष कृष्ण चन्द्र, अटल मंडल अध्यक्ष सचेत कुमार प्रजापति, माडोंठी मंडल अध्यक्ष उमेश कुमार उर्फ सोनू मान, कानौदा मंडल अध्यक्ष सत्यवान छिक्कारा का मान-सम्मान किया। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने आशा जाहिर  कि नवनियुक्त पदाधिकारी पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने तथा पार्टी के प्रचार प्रसार में अहम भूमिका निभाएंगे। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष ने पूर्व विधायक की ओर से किये गए अभिनंदन पर आभार जताया।पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से शुक्रवार को मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने बतौर वित्तमंत्री जो बजट पेश किया है वह प्रदेश के हर वर्ग के लिए लाभकारी है। उन्होंने कहा कि मनोहर बजट के रूप में हर वर्ग का पूरा ध्यान रखा गया है। इस अवसर पर भाजपा झज्जर जिला महामंत्री अश्विनी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रणबीर राठी, पूर्व जिला अध्यक्ष महेश कुमार व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *