लाहौल घाटी के यनीगंग ग्लेशियर में हिमस्खलन,नवंबर में एवलांच से लोग चिंतित, देखिए वीडियो
![](https://www.newsuperbharat.com/wp-content/uploads/2022/11/30_11_2022-avalanche_in_lahaul__23237175-1024x576.jpg)
लाहौल / 30 नवम्बर / न्यू सुपर भारत
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में हिमस्खलन हुआ है। ये हिमस्खलन गोंदला गांव के सामने यनीगंग ग्लेशियर में हुआ है। हिमस्खलन का वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।
लाहौल स्पीति में हिमस्खलन होने से बर्फीला तूफान गांव तक पहुंच गया। कुछ ही देर बाद गांव में बर्फ की चादर बिछ गई। हिमस्खलन से कोई नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन नवंबर महीने में हुई इस घटना से ग्रामीण भी चिंतित हैं।