February 8, 2025

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 12 फरवरी से भटियात प्रवास पर

0

चंबा / 08 फरवरी / न्यू सुपर भारत /

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 12 फरवरी से भटियात विधानसभा क्षेत्र के प्रवास  पर रहेंगे। 

विधानसभा अध्यक्ष के जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि  कुलदीप सिंह पठानिया 12 फरवरी को ग्राम पंचायत अवांह  तथा  होवार में पुस्तकालय का   शुभारंभ करने के साथ  जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 

विधानसभा अध्यक्ष 13 फरवरी को ग्राम पंचायत रायपुर के तहत मराड गांव के लिए  संपर्क मार्ग निर्माण की आधारशिला   रखने के पश्चात साँय मनहोता गांव में  लाइब्रेरी का शुभारंभ भी करेंगे। 

कुलदीप सिंह पठानिया अपने प्रवास कार्यक्रम की निरंतता में 14 फरवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समोट के भवन   निर्माण की आधारशिला रखेंगे। इसके पश्चात वह ग्राम पंचायत टुंडी के तहत भराड़ी- कुरला संपर्क मार्ग निर्माण  के लिए भूमि पूजन करेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष 15 फरवरी को सुबह चंडीगढ़ प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *