Site icon NewSuperBharat

₹1500 को लेकर अनुराग ठाकुर का बयान,कहा यह ठग्गू की सरकार

हमीरपुर / 28 मई / राजन चब्बा ///

केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिन्होंने ₹1500 महीना नहीं दिया, बहनें 16 महीने से इंतजार कर रही हैं। 24 – 24 हज़ार की देनदारी एक-एक महिला की हो गई। 22 लाख बहनों के लिए पांच हज़ार करोड़ की देनदारी कांग्रेस की खड़ी है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि पहला सवाल तो यह है की पहली कैबिनेट से महिलाओं को ₹1500 मिलना था अब तक क्यों नहीं दे पाई कांग्रेस की सरकार। राहुल गांधी के पास ऐसा कौन सा जादू है कि अब ₹1500 मिल जाएगा।

अनुराग ठाकुर ने कहा 16 महीनों से नहीं मिला वह आगे भी नहीं मिल पाएगा। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने ना तो छत्तीसगढ़ में ₹1500 दिए, ना राजस्थान में और अब हिमाचल प्रदेश की जनता को भी ठगने का काम किया जा रहा है। यह ठगने वालों की सरकार है। यह ठग्गू की सरकार है।

Exit mobile version