Site icon NewSuperBharat

प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, मंडी सहित इन जिलों में अलर्ट

शिमला / 06 जुलाई / न्यू सुपर भारत ///

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट मौसम विभाग की तरफ से जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में भी मौसम खराब रहेगा। प्रदेश में 12 जुलाई तक बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान अनेक स्थानों पर बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के के क्षेत्र में भारी से बहुत भारी बारिश हुई।

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर भूस्खलन भी हुआ जिससे कई सड़कें बाधित रहीं। आज भी प्रदेश में मौसम खराब बना हुआ है। सुंदर नगर और शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में बादल छाए हुए हैं। प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, ऊना, बिलासपुर मंडी इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा हमीरपुर, कुल्लू, किन्नौर, शिमला, सिरमौर और सोलन इन जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी हुआ है।

Exit mobile version