उड़ान भर रही थी एयर इंडिया की फ्लाइट तभी इंडिगो विमान की हुई लैंडिंग

मुंबई / 9 जून / न्यू सुपर भारत ///
मुंबई एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा : मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, इंडिगो की फ्लाइट मुंबई एयरपोर्ट के उसी रनवे पर उतरी जहां से एयर इंडिया की फ्लाइट उड़ान भर रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयर इंडिया के विमान ने जैसे ही केरल के तिरुवनंतपुरम के लिए रनवे से उड़ान भरी, इंडिगो का विमान रनवे पर उतर गया, अगर इसमें कुछ मिनट की देरी हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
सोशल मीडिया पर इसके वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें लोग हैरानी जता रहे हैं और तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। इंडिगो के एक अधिकारी ने कहा, ”8 जून, 2024 को इंडिगो की फ्लाइट इंदौर से मुंबई पहुंची और एटीसी ने इसे मुंबई हवाई अड्डे पर उतरने की मंजूरी दे दी। इसके बाद, इंडिगो के पायलट ने एटीसी के निर्देशों का पालन किया और विमान की लैंडिंग कराई।इंडिगो के अधिकारियों ने कहा कि हमने घटना के संबंध में शिकायत दर्ज कराई है और यात्रियों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है।