April 28, 2025

नूरपुर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा बांटे जाएंगे मास्क व सैनिटाइजर

0

नूरपुर / 09 दिसम्बर / (पंकज ) – नूरपुर भाजपा मोर्चा द्वारा 11 दिसम्बर शुक्रबार को मास्क व सैनिटाइजर बांटे जाएगे।भाजपा महिला मोर्चा आईटी सेल ज़िला प्रभारी अंजली शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नूरपुर भाजपा मोर्चा द्वारा 11 दिसम्बर को नूरपुर के सिविल अस्पताल के बाहर दो हज़ार मास्क व एक हज़ार सैनिटाइजर बांटे जाएंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता नूरपुर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष दीक्षा पठानिया करेंगी।उनके साथ भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मौजूद रहेगी।अंजली शर्मा ने बताया कि दिन प्रतिदिन कोरोना महामारी बढ़ती जा रही है।हमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए,मास्क पहनना जरूरी है और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना चाहिए।अंजली ने कहा कि जब अति आबश्यक हो तभी घर से बाहर निकले और मास्क डाल कर ही बाहर जाए।सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें।अंजली ने कहा कि किसान नेताओं के भारत बंद बिल्कुल असफल रहा।उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसानों की आय दोगुना करने के लिए प्रतिबद्ध है और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में विभिन्न किसान हितैषी निर्णय ले रही है।भारत बंद नूरपुर में पूरी तरह असफल रहा।बाज़ार खुला रहा और यातायात पूरी तरह से बहाल रहा।अंजली ने कहा कि वन व युवा खेल मंत्री ने नूरपुर में विकास की गंगा बहाई है।नूरपुर में विकास कार्य जोरोशोरो से चल रहा है।नूरपुर के चौगान में युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए जल्द ही स्टेडियम बनकर तैयार हो जाएगा।अंजली शर्मा ने बताया कि आने बाले पँचायत चुनावो व नगर परिषद चुनावो में भाजपा के उमीदवार अपना परचम लहराएंगे।भाजपा महिला मोर्चा द्वारा घर घर जाकर भाजपा द्वारा किए गए विकास कार्यो के बारे लोगो को जानकारी दी जाएगी और केंद्र सरकार की स्कीमों  बारे लोगों को जागरूक किया जाएगा।    फोटो केप्शन –  फाइल फोटो अंजलि  शर्मा 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *