आज का राशिफल: किस राशि को मिलेगा शुभ अवसर?

मेष
पॉजिटिव – अचानक सुखद घटना हो सकती है। मीडिया और संपर्क सूत्रों से विशेष उपलब्धि मिलेगी। निवेश के लिए अनुकूल समय है।
नेगेटिव – युवा व्यर्थ की मौज-मस्ती और मित्रता से दूरी बनाएं। प्रोजेक्ट में विफलता से आत्मबल में कमी आ सकती है, लेकिन धैर्य रखें और पुनः प्रयास करें।
वृष
पॉजिटिव – मेहनत से इच्छाएं पूरी होंगी, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सगे संबंधियों से सहयोग मिलेगा। आध्यात्मिक गतिविधियों में भी समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव – कोई वस्तु भूलने का खतरा है। नए निर्णय से बचें, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन न करें। घर में आगमन से कुछ कार्य रुक सकते हैं।
मिथुन
पॉजिटिव – ग्रह स्थिति अनुकूल है, विद्यार्थियों और युवाओं के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि का समय। पारिवारिक और व्यवसायिक गतिविधियों में संतुलन रहेगा।
नेगेटिव – पब्लिक प्लेस पर विवाद से बचें। गुस्से पर काबू रखें। नजदीकी रिश्तों में तनाव हो सकता है।
कर्क
पॉजिटिव – राजनीतिक और सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। उधारी किया हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
नेगेटिव – युवाओं को अपने कार्य में स्थिरता बनाए रखनी होगी। नकारात्मक मित्र लक्ष्य से भटका सकते हैं। खरीदारी से बचें।
सिंह
पॉजिटिव – कार्यों को पूर्ण करने का समय आया है, जिम्मेदारियों को आसानी से पूरा करेंगे। विद्यार्थियों के समस्याएं दूर होंगी।
नेगेटिव – उधारी से बचें, ससुराल में अनबन हो सकती है। ऊर्जा में कमी न आने दें। व्यर्थ खर्च बढ़ सकता है।
कन्या
पॉजिटिव – पारिवारिक संबंधों में व्यस्तता रहेगी। बच्चों की समस्याएं हल होंगी। कार्यों की रूपरेखा बनाकर चलें।
नेगेटिव – अपरिचित पर विश्वास न करें, निर्णय लेने में मन की आवाज सुनें। प्रॉपर्टी में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं।
तुला
पॉजिटिव – व्यक्तिगत गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। घर में मेहमानों के आने से वातावरण खुशनुमा रहेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
नेगेटिव – गुस्से पर काबू रखें, विवाद से बचें। अनैतिक गतिविधियों से दूर रहें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
वृश्चिक
पॉजिटिव – पारिवारिक कार्यों में योगदान से राहत मिलेगी। सकारात्मक सोच से समस्याओं का हल निकलेगा।
नेगेटिव – मित्र या पड़ोसी से मनमुटाव हो सकता है। कानूनी मामलों को जल्दी सुलझाने की कोशिश करें।
धनु
पॉजिटिव – समस्याओं का समाधान मिलेगा। खेलकूद से जुड़े विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। सरकारी कार्यों में गति आएगी।
नेगेटिव – आलस से बचें। युवा वर्ग को मौज-मस्ती में समय व्यर्थ नहीं करना चाहिए।
मकर
पॉजिटिव – आत्म चिंतन से निर्णय लेने में सहायता मिलेगी। परिवार का सहयोग फायदेमंद रहेगा। प्रिय मित्र से मुलाकात हो सकती है।
नेगेटिव – लेन-देन में जल्दबाजी से बचें। बजट का ध्यान रखें, प्लानिंग के बिना खरीदारी न करें।
कुंभ
पॉजिटिव – सकारात्मक दृष्टिकोण से स्थिति को समझें, परिणाम अच्छे होंगे। बच्चों की पढ़ाई या करियर को लेकर चिंता दूर होगी।
नेगेटिव – निवेश पर और विचार करें। पड़ोसियों से विवाद से बचें। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें।
मीन
पॉजिटिव – परिस्थितियों में अनुकूलता रहेगी। प्रॉपर्टी या व्हीकल संबंधित कार्य हल होंगे। मेहनत से सफलता मिलेगी।
नेगेटिव – बोलचाल में नरमी रखें, आलस और तनाव से बचें। अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें।