February 21, 2025

मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में लोगों की मृत्यु पर किया शोक व्यक्त

0

शिमला / 16 फरवरी / न्यू सुपर भारत /

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भीड़ के कारण हुई भगदड़ में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भगदड़ में लोगों की मृत्यु की घटना दुखद है।
उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की और ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *