April 20, 2025

CM सुक्खू दिल्ली के लिए रवाना,आज घोषित हो सकते हैं प्रत्याशियों के नाम..

0

शिमला / 13 अप्रैल / न्यू सुपर भारत ///

लोकसभा चुनाव और हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की घोषणा शनिवार शाम को होने की संभावना है। केंद्रीय चुनाव आयोग की बैठक नई दिल्ली में शाम 4 बजे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होना प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह शनिवार सुबह बैठक में भाग लेने के लिए हमीरपुर से दिल्ली रवाना हुए । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह शुक्रवार को शिमला से चंडीगढ़ पहुंचीं और शनिवार सुबह दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा, “निश्चित तौर पर आज हमारी CEC की बैठक है जिसमें लोकसभा और विधानसभा के लिए प्रत्याशियों पर चर्चा होगी। उसके बाद प्रत्याशियों की घोषणा होगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *