लोकसभा चुनाव में CM सुक्खू ने मुकाबले को रोचक बनाया,हॉट सीट बनी हमीरपुर संसदीय सीट

शिमला / 13 मार्च / न्यू सुपर भारत
हमीरपुर विधानसभा सीट पर लगातार आठ बार जीत हासिल कर चुकी बीजेपी का जादू तोड़ना कांग्रेस के लिए चुनौती होगी. यहां बीजेपी के विजय रथ को रोकने की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी के कंधों पर है. वहीं अनुराग ठाकुर यहां से लगातार चार चुनाव जीते। यह पूर्व CM प्रेम कुमार धूमल और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का गृह संसदीय क्षेत्र है।
राजनीतिक दिग्गजों की मौजूदगी के कारण हमीरपुर विधानसभा सीट एक बार फिर हॉट मानी जा रही है। बेशक इस सीट पर कांग्रेस को जीत हासिल हुए पच्चीस साल हो गए हैं, लेकिन राज्य में मौजूदा सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार के सीएम सुक्खू ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है.
CM सुक्खू नादौन के रहने वाले है। नादौन से ही ताल्लुक रखने वाले कांग्रेसी नेता स्व. नारायण चंद पराशर तीन दफा सांसद रहे हैं। उनके बाद ऊना जिले से मेजर जनरल विक्रम सिंह ने लोकसभा चुनाव में प्रेम कुमार धूमल को हराया था.पिछले 16 लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने 10 बार, कांग्रेस ने 5 बार और जनता पार्टी ने एक बार जीत हासिल की. पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के परिवार का 2007 से इस सीट पर कब्जा है।