April 19, 2025

प्रतिभा और सुक्खू एक साथ,कांग्रेस का BJP के खिलाफ प्रदर्शन,कैंडल मार्च……

0
congress-candle-light-march-ridge-shimla

शिमला / 11 मार्च / न्यू सुपर भारत

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार शाम हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा शिमला के रिज मैदान तक निकाले गए कैंडल मार्च में हिस्सा लिया. राज्य सरकार को अस्थिर करने के लिए असंवैधानिक तरीकों का इस्तेमाल करने के भाजपा नेतृत्व के कथित प्रयासों के खिलाफ राज्य कांग्रेस कमेटी द्वारा कैंडललाइट मार्च शुरू किया गया था। कैंडल मार्च में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और कैबिनेट मंत्री, विधायक, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। कैंडल जुलूस अंबेडकर चौक चौक तक आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा अनैतिक तरीके अपनाकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने की कोशिश कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार पर कोई संकट नहीं है। पांच साल के लिए चुनी गई सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है. सोमवार रात शिमला के रिज मैदान पर मीडिया से बातचीत में प्रतिभा सिंह ने कहा कि मोदी सरकार देश में न तो रोजगार दे पाई और न ही महंगाई कम कर पाई। सिर्फ नाम के लिए एलपीजी सिलेंडर के दाम भी कम कर दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *