April 19, 2025

सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू दिल्ली तलब

0

शिमला / 7 मार्च / न्यू सुपर भारत

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार में मचे घमासान के बीच प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू को दिल्ली तलब किया है. इस दौरान हिमाचल प्रदेश में अचानक बिगड़े हालात और सरकार गिरने की घटनाओं पर प्रियंका की चिंता झलक सकती है.

इससे पहले प्रियंका ने मंत्रियों से भी मुलाकात की थी. 4 मार्च को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री प्रियंका से मिलने दिल्ली गए थे. पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह भी मौजूद रहे. इससे पहले लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य ने प्रियंका गांधी से मुलाकात की. कल 6 मार्च को उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन को दिल्ली बुलाया गया था।

कांग्रेस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक सीएम सुक्खू पर छह बागी विधायकों की वापसी को लेकर दबाव बनने की संभावना है। हालाँकि, उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया है। लेकिन हॉलीलॉज गुट प्रतिभा सिंह उनकी पैरवी कर रहा है।

प्रतिभा के पुत्र मंत्री विक्रमादित्य स्वयं चंडीगढ़ में बागियों से दो बार मिले। हालांकि, बागियों की बयानबाजी के कारण उनकी वापसी की संभावना कम दिख रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *