उपायुक्त ने वार हीरोज मैमोरियल स्टेडियम में बनाये जा रहे अंतर्राष्ट्रीय स्तर के फुटबाल स्टेडियम व ऑल वैदर स्वीमिंग पूल के निर्माण कार्य का लिया जायजा***अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।

अम्बाला, 14 फरवरी / न्यू सुपर भारत न्यूज़:-
उपायुक्त विक्रम सिंह ने सोमवार को वार हीरोज मैमोरियल स्टेडियम अम्बाला छावनी में बनाये जा रहे अंतर्राष्ट्रीय स्तर के फुटबाल स्टेडियम व यहीं पर बनाये जा रहे ऑल वैदर स्वीमिंग पूल के निर्माण कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ऑल वैदर स्वीमिंग पूल के निर्माण कार्य से सम्बन्धित विस्तार से जानकारी लेते हुए जो निर्माण कार्य शेष बचे हैं, उन्हें तुरंत पूरा करने के निर्देश दिये।
उपायुक्त विक्रम सिंह ने निरीक्षण के दौरान सबसे पहले वार हीरोज स्टेडियम में बनाए जा रहे अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल स्टेडियम के निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता से इस निर्माण से सम्बन्धित जानकारी हासिल की। लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता राजकुमार ने उपायुक्त को अवगत करवाते हुए इस निर्माण कार्य से सम्बन्धित 85 प्रतिशत कार्य को पूरा कर लिया गया है। निर्माण कार्य के तहत वीआईपी लॉंज, टाईलिंग वर्क व सिंथैटिक ट्रैक से सम्बन्धित कार्य अभी बाकी है। उपायुक्त ने सभी निर्माण कार्यों को तीव्रता से करने बारे निर्देश दिये।
उपायुक्त ने निरीक्षण के क्रम में ऑल वैदर स्वीमिंग पूल के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया और सम्बन्धित एजेंसी व विभाग के अधिकारियों से निर्माण कार्य सम्बन्धी जानकारी ली। सम्बन्धित एजेंसी ने उपायुक्त को बताया कि ऑल वैदर स्वीमिंग पूल का कार्य शत-प्रतिशत कर लिया गया है। कार्यकारी अभियंता ने उपायुक्त को बताया कि स्वीमिंग पूल की सफाई का कार्य किया जा रहा है। इसके बाद यहां पर पानी भरा जायेगा, जिसकी टैस्टिंग का कार्य किया जा रहा है। बिजली के कनैक्शन सम्बन्धी जो समस्या थी, वह दूर हो गई है तथा कनैक्शन भी ले लिया गया है। उपायुक्त ने स्वीमिंग पूल से सम्बन्धित सफाई व्यवस्था को बेहतर तरीके से करने के निर्देश दिये और कहा कि सफाई व्यवस्था दुरूस्त होने के बाद यहां पर पानी डाल जाये। इसके साथ-साथ उन्होंने निर्माण कार्य से सम्बन्धित हर चीज का बारीकी से जायजा लिया और जो भी कमी नजर आई, सम्बन्धित को तुरंत दुरूस्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने यहां पर लगाए गये कैमरों के लिये स्थापित किये गये कंट्रोल रूम का भी जायजा लिया। उन्होंने यहीं पर मैस, बॉक्सिंग हॉल व अन्य कमरों का भी निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
उपायुक्त ने स्वीमिंग पूल की चारदिवारी के नजदीक भी सफाई व्यवस्था के निर्देश दिये, साथ ही लोक निर्माण विभाग की होल्ट्रीकल्चर ब्रांच द्वारा यहां पर प्लांट लगाने व अन्य जो कार्य किये जाने हैं, उसे भी करने बारे निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि आज जो दिशा-निर्देश दिये गये हैं और जिस समय अवधि के तहत इन्हें दुरूस्त करने के निर्देश दिये हैं, वे इसका जायजा लेंगे। उपायुक्त ने इस मौके पर यह भी बताया कि खेलों इंडिया के तहत यहां पर दो गेमों की प्रतियोगिताएं होंगी, जिनमें जिम्रास्टिक व तैराकी शामिल हैं।
बॉक्स:- उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान स्टेडियम के बाहर दुकानों से सम्बन्धित शिफ्टिंग का जो कार्य किया जाना है, उस बारे कार्यकारी अभियंता से जानकारी हासिल करते हुए इस कार्य को तेजी से करने के निर्देश दिये। कार्यकारी अभियंता ने उपायुक्त को बताया कि दुकानों से सम्बन्धित टैंडर की प्रक्रिया आज ही हुई है। इस कार्य को तुरंत करने बारे उन्होंने उपायुक्त को आश्वासन दिया। उपायुक्त ने इस विषय से सम्बन्धित एजेंसी को इस कार्य में किसी प्रकार की देरी नही होनी चाहिए, इस बारे उन्हें निर्देश दिये और कहा कि इस कार्य को वे तुरंत करना सुनिश्चित करें।
निरीक्षण के दौरान कार्यकारी अभियंता रितेश नांदल, जिला खेल अधिकारी ज्योति रानी के साथ-साथ सम्बन्धित एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। फोटो नम्बर 1 से 4
———————————-