सतपाल सत्ती स्वास्थ्य क्षेत्र को बना रहे मजबूत-पठानिया -कहा,*** चिकित्सकों की कमी को किया समाप्त

भाजपा के मीडिया प्रभारी राजकुमार पठानिया।
सतपाल सत्ती स्वास्थ्य क्षेत्र को बना रहे मजबूत-पठानिया
-कहा, चिकित्सकों की कमी को किया समाप्त
ऊना, 27 जुलाई :
हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग सलाहकार समिति के राज्य सदस्य व जिला ऊना भाजपा के मीडिया प्रभारी राजकुमार पठानिया ने कहा कि ऊना सदर विधानसभा क्षेत्र में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले इसको लेकर प्राथमिकता पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती की कड़ी मेहनत के चलते ही जिला मुख्यालय के क्षेत्रीय अस्पताल में नए चिकित्सकों की तैनाती के आदेश प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि चर्म रोग विशेषज्ञ की तैनाती कर दी गई है। साथ ही पहली बार मनोरोगचिकित्सक की तैनाती भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई है। उन्होंने कहा कि नए चिकित्सकों के आने से रोगियों को स्वास्थ्य सेवा बेहतर मिलेगी और डॉक्टरों की कमी पूरी होने से अस्पताल का कार्य और बेहतर ढंग से चलेगे। पठानियां ने कहा कि अस्पताल में अन्य कमियों को दूर करने के लिए बेहतरीन प्रयास प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती द्वारा किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हस्पताल में सर्जन, हड्डी रोग विशेषज्ञ सहित अन्य चिकित्सकों के पद भी भरे गए हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए जहां जनता प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार के आभारी है। वही विशेष रूप से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती का आभार है। जिन्होंने जिला के क्षेत्रीय अस्पताल डॉक्टरों की कमी को दूर किया है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर का भी आभार है, जिन्होंने पूरा सहयोग किया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल में रोगियों को बेहतर सुविधाएं मिले इसके लिए स्वास्थ्य विभाग बेहतर कार्य कर रहा है। डाक्टरों के आने से व्यवस्थाओं में सुधार होगा और समय-समय पर कार्य करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्दी ही जिला अस्पताल के साथ 20 करोड़ का मदर चाइल्ड केयर सेंटर बनाया जाएगा, जिससे महिलाओं को लाभ मिलेगा और अलग से चिकित्सक तैनात होंगे। वहीं पीजीआई सैटलाइट सेंटर को लेकर भी प्रक्रिया तेज गति से चल रही है। उन्होंने कहा कि जिला की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं जिला अस्पताल में प्राप्त होंगी।