महिला पुरस्कारों के लिए 18 अक्टूबर तक सिफारिशें आमंत्रित: डीसी
झज्जर / 16 अक्टूबर / न्यू सुपर भारत
डीसी श्याम लाल पूनिया ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टï उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं से राज्य स्तरीय महिला पुरस्कारों के लिए 18 अक्टूबर तक सिफारिशें आमंत्रित की गई है। इन पुरस्कारों के बारे में अधिक जानकारी के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की वेबसाइट पर देखी जा सकती है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध्यिों हासिल करने वाली महिलाओं को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है। यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष विश्व महिला दिवस आठ मार्च को प्रदान किया जाते हैं।
श्री पूनिया ने बताया कि इन पुरस्कारों में इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के तहत एक लाख 50 हजार रुपए एवं प्रशस्ति पत्र, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार के तहत एक लाख रूपए एवं प्रशस्ति पत्र, बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार के तहत एक लाख रूपए एवं प्रशस्ति पत्र, लाइफ टाइम अचीवर्स पुरस्कार के तहत 51 हजार रुपए एवं प्रशस्ति पत्र, एएनएम, महिला एपीएचडब्लू (दो पुरस्कारों) के तहत 21 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र, महिला खिलाड़ी पुरस्कार के तहत 21 हजार रुपए एवं प्रशस्ति पत्र, साक्षरी महिला समूह सदस्य को (दो पुरस्कार) के तहत 21 हजार रुपए एवं प्रशस्ति पत्र एवं सरकारी कर्मचारी के (दो पुरस्कार) के तहत 21 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र व सामाजिक कार्यकर्ता (दो पुरस्कार) के तहत 21 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र तथा महिला उद्यमी के (दो पुरस्कार) के तहत 21 हजार रूपए व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाते हैंं।