September 19, 2024

CM सुक्खू की पत्नी कमलेश सहित 3 नवनिर्वाचित विधायकों ने ली शपथ…..

0

शिमला / 22 जुलाई / न्यू सुपर भारत ///

हिमाचल विधानसभा में आज तीन नवनिर्वाचित विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की धर्मपत्नी व देहरा से नवनिर्वाचित विधायक कमलेश ठाकुर, नालागढ़ से बावा हरदीप सिंह, और हमीरपुर से भाजपा के विधायक आशीष शर्मा को विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने शपथ दिलाई।

सबसे पहले कमलेश ठाकुर को शपथ दिलाई गई। इसके बाद दूसरे स्थान पर हमीरपुर से विधायक चुने गए आशीष शर्मा ने शपथ ली। अंत में बावा हरदीप सिंह ने भी शपथ ली। इनकी शपथ लेने के बाद हिमाचल विधानसभा में विधायकों की संख्या 68 हो गई है। इससे पहले तीनों विधायक ढोल-नगाड़ों के साथ विधानसभा पहुंचे। खासकर, नालागढ़ के विधायक बावा हरदीप सिंह के समर्थक काफी संख्या में विधानसभा पहुंचे हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू और उनकी पत्नी कमलेश ठाकुर एक साथ विधानसभा में नजर आएंगे। हिमाचल विधानसभा में इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ। वीरभद्र सिंह और विक्रमादित्य सिंह, बाप-बेटे के तौर पर जरूर एक साथ हिमाचल विधानसभा में बैठे हैं, मगर पति-पत्नी पहली बार एक साथ विधानसभा में नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *