श्रीमद् भागवत कथा कराती है भगवान से प्रीती-प. शिव कुमार शास्त्री – सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने नतमस्तक होकर लिया आर्शीवाद

बाबा बाल जी महाराज का आर्शीवाद लेते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सती।

श्रीमद् भागवत कथा कराती है भगवान से प्रीती-प. शिव कुमार शास्त्री
– सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने नतमस्तक होकर लिया आर्शीवाद
ऊना, 21 अगस्त :
ऊना के राधाकृष्ण मंदिर बाबा बाल जी आश्रम कोटला कलां में चल रही श्रीमद् भागवत कथा व रास लीला के दूसरे दिन बुधवार को सैंकड़ों श्रद्धालु नतमस्तक हुए। श्रद्धालुओं ने भागवत कथा से पहले महाराज बाल जी का आर्शीवाद लिया। भागवत कथा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने भी शिरकत कर बाबा जी का आर्शीवाद लिया। सतपाल सत्ती ने कहा कि बाबा बाल जी महाराज ने हिमाचल को ही नहीं पूरे राष्टÑ को कृष्ण भक्ति में रंग दिया है। महाराज जी सनातन धर्म की पहचान बन चुके है। महाराज जी पुण्य का काम कर लोंगों को अच्छे मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित कर रहें हैं।

आचार्य ने भगवत कथा में सुनाते हुए कहा कि प्रभु के दर्शन पाने का उपाय संतों की शरण में मिलेगा और संतों की सेवा भी करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा भगवान से प्रीती कराती है। श्रीमद् भागवत कथा में जाने का भाव मन में आते ही परमात्मा उसी समय हमारे हृदय में वास कर लेते है और मन में भाव जगने से ही फल का लाभ मिल जाता है। श्रीमद् भागवत कथा अमर भी कर देती है और निर्भय भी कर देती।

—————