February 22, 2025

पुलिस भर्ती के लिए ऊना में हजारों ने दी लिखित परीक्षा

0

पुलिस भर्ती के लिए ऊना में हजारों ने दी लिखित परीक्षा

ऊना, 11 अगस्त :

रविवार को केसी ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशनस पंडोगा में हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा जिला ऊना के लिए पुरूष आरक्षी, महिला आरक्षी और आरक्षी चालक के पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई। यह परीक्षा दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक आयोजित की गई। जिसके लिए अभ्यार्थी परीक्षा केन्द्र पर जुटना शुरू हो गए थ। देखते ही देखते परीक्षा केन्द्र पर अभ्यार्थियों की भीड़ लग गई। बता दें इन पदों के लिए गत दिनों शारीरिक परीक्षण का आयोजन किया गया था। जिन अभ्यर्थियों ने इन पदों के लिए शारीरिक शिक्षा उत्तीर्ण कर ली है, उनके लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक ऊना दिवाकर शर्मा ने दी। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि रविवार को लिखित परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें हजारों अभ्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि परीक्षा से सम्बंधित पुख्ता प्रबंध किए गए थे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *